Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

धुंध के कारण खड़े ट्राले से टकराई रोडवेज की बस, 4 यात्री घायल

26

यमुनानगर: भारी धुंध के चलते हरियाणा रोडवेज की बस खड़े ट्राले से टकरा गई जिसमें बस को भारी नुकसान हुआ और चार यात्रियों को भी चोट लगी। जिन्हें यमुनानगर सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है।

बस चालक ने बताया कि सुबह वह 7:10 पर यमुनानगर बस अड्डा से कैथल के लिए निकले थे। इसी दौरान जब वह औरंगाबाद  के पास पहुंचे तो सड़क में खड़े एक ट्राला, जो धुंध की वजह से नहीं दिख सका से उनकी बस टकरा गई। इसी में तीन-चार सवारी को चोट लगी। वह उन सवारियों को एक निजी वाहन में यमुनानगर सिविल अस्पताल लाए हैं। बस चालक ने कहा कि उस ट्राले में कोई रिफ्लेक्टर टेप या अन्य नहीं था और वह सड़क पर खड़ा था। भारी धुंध की वजह से यह हादसा हुआ है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

भारी धुंध के चलते इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं जिसमें भारी नुकसान हो रहा है। इस मामले में क्योंकि बस की स्पीड कम थी, धुंध काफी अधिक थी, बचाव हुआ लेकिन फिर भी कई यात्रियों को चोट लगी और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.