Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ...

“गुरु के चरणों में शीश”: पीएम मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि; बोले- ‘उनका जीवन मानवता के लिए मशाल’

27

देशभर में आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन के मौके पर प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने भी शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही उन्होंने गुरु जी के साहस, करुणा और बलिदान की याद दिलाई. हर साल सिख धर्म के लोग उनकी जयंती मनाते हैं. इस दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है. कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि हम उनके सामने श्रद्धा के साथ झुकते हैं. उनका जीवन हमें मानव सम्मान की रक्षा करने और धर्म के लिए खड़े होने की सीख देता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर पर इस साल की अपनी यात्रा के दौरान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े साहिब का दर्शन किए थे. इसके साथ ही माथा भी टेका था.

राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण समझदारी से लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया.

कौन थे गुरु गोबिंद सिंह?

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ था. गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को स्थायी गुरु घोषित किया था. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह’ का नारा गुरु गोबिंद सिंह ने ही दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.