Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

श्री फतेहगढ़ साहिब में बढ़ी सुरक्षा, 3,400 से अधिक पुलिस कर्मियों की 24 घंटे तैनाती

2

जालंधर/चंडीगढ़: श्री फतेहगढ़ साहिब में छोटे साहिबजादों की शहादत की याद में आयोजित वार्षिक शहीदी समागम के मद्देनजर, पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव आज इस पवित्र स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और धार्मिक कार्यक्रम के सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई बहु-स्तरीय सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण किया।

दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे — बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समॢपत तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा का शुभारंभ आज श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा परिसर में हुआ। इस अवसर पर डी.जी.पी. ने डी.आई.जी. रोपड़ रेंज नानक सिंह और एस.एस.पी. श्री फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल के साथ मिलकर तैयार किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया, ताकि धार्मिक आयोजन शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके। मीडिया से बातचीत में डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से छह सैक्टरों में विभाजित किया गया है। छह एस.पी. और 24 डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3,400 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि पूरे समागम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। 22 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है और वहां से गुरुद्वारा तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो और शटल बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए गूगल के सहयोग से पाॄकग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिग की गई है और आवश्यक स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है और साथ ही विशेष आपातकालीन रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। चौबीस घंटे स्पैशल ब्रांच और खुफिया एजैंसियों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से छह ड्रोन और लगभग 300 हाई-टेक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे भीड़, ट्रैफिक और पार्किंग क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। सामाजिक शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.