Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘घर से बाहर जाएं तो, थाना को जरूर बताएं’- बोकारो में IG का निर्देश, लोगों को किया अलर्ट

2

बोकारो: जिले में पुलिस की रणनीति में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है. अब थाना प्रभारी सिर्फ गश्त, छापेमारी और जांच तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सेक्टर्स, मोहल्लों और बाजारों में माइकिंग के माध्यम से जनता को अपराध रोकथाम में सहयोग करने के लिए जागरूक कर रहे हैं. पुलिस की संदेशवहन गाड़ियों से बार-बार माइकिंग कर ये संदेश दिया जा रहा है कि, ‘घर से बाहर जाएं तो, थाना को जरूर बताएं’.

ताला तोड़कर चोरी करना

यह पहल विशेष रूप से बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता और समय पर सूचना, अपराध रोकने में मदद कर सकती है. बोकारो जोन आईजी सुनील भास्कर के अनुसार, ‘अपराध रोकने में पुलिस और जनता दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. जागरूकता से अपराध घटाए जा सकते हैं’.

बोकारो पुलिस माइकिंग के द्वारा कर रही है जागरुक

आईजी ने बोकारो एसपी को इस बाबत निर्देश दिए हैं, जिसके बाद सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बोकारो में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, पिछले वर्ष 138 घरों में चोरी हुई, जबकि इस साल यह आंकड़ा 150 पार कर गया है. बोकारो पुलिस माइकिंग कर के जनता को संदेश दे रही है कि वह सतर्क रहे ताकि लॉक किए गए घरों की निगरानी की जा सके, सेक्टर 4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर में थाना प्रभारी संजय कुमार ने माइकिंग कर अभियान को शुरू किया है.

बोकारो में चोरी की घटनाएं बढ़ीं

बोकारो में पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है. केवल पिछले तीन महीनों में ही सितंबर में 13, अक्टूबर में 19 और नवंबर में 10 घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं. त्योहारों से भरे अक्टूबर महीने, जिसमें दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ शामिल थे, चोरी की सबसे अधिक घटनाओं वाला महीना रहा. दो दिन पहले कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह के घर और CCL क्वार्टर में चोरी की घटना हुई.

थाना से रिपोर्ट तलब

पुलिस सूत्रों की माने तो आईजी बोकारो ने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अपने इलाके में किए गए जागरूकता अभियान के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें. जबकि सभी एसपी, एसडीपीओ या डीएसपी द्वारा सत्यापन के बाद समेकित रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. ये रिपोर्ट 31 दिसंबर 2025 तक समीक्षा के लिए प्रस्तुत की जाएंगी. प्रत्येक थाना से वाहन चोरी, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं का विवरण अलग से तलब किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.