Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कोडरमा पुलिस ने बेशकीमती ब्लूस्टोन की बड़ी खेप को किया जब्त, मौके से एक व्यक्ति गिरफ्तार

24

कोडरमा: यहां पुलिस ने जिले में बेशकीमती पत्थरों के अवैध भंडारण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कोडरमा थाना क्षेत्र के बरसोतियाबर स्थित दो आवासीय परिसर से भारी मात्रा में बेशकीमती ब्लू स्टोन को जब्त किया है.

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरसोतीयाबार मे अवैध रूप से ब्लू स्टोन का स्टॉक कर उनकी सफाई की जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दोनों परिसरों से भारी मात्रा में बेशकीमती ब्लू स्टोन बरामद किए, जिन्हें अवैध रूप से भंडारण किया गया था. पुलिस ने मौके से शंकर सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.

आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगीः कोडरमा थाना प्रभारी

बताया जा रहा है कि कि जिन दोनों आवासीय परिसरों में ब्लू स्टोन पत्थरों को जमा किया गया था वे आवासीय परिसर शंकर सिंह और रोहित सिंह के हैं. पुलिस यह जानने में जुटी है कि इन पत्थरों की अवैध ढुलाई और कारोबार के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस की मानें तो जिले में अवैध खनन और बेशकीमती ब्लू स्टोन के गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इन ब्लू स्टोन को राजस्थान में बेचा जाता है

कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है. मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि कोडरमा के लोकाई इलाके में बड़े पैमाने पर इन ब्लू स्टोन का अवैध उत्खनन किया जाता है जिसे राजस्थान के मंडियों में महंगे दामों में बेचा जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.