Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

फर्जी एनकाउंटर मामले में बड़ी गाज: संभल के पुलिसकर्मियों पर एफआईआर का आदेश, जेल में बंद शख्स को दिखाया था ‘मुठभेड़ में ढेर’

22

संभल जिला अदालत ने फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व बहजोई थाना प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. आरोप है कि थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को डकैती के मामले में गिरफ्तार दिखाया गया, जबकि घटना के समय वह जेल में बंद था. इसी केस में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया. वहीं कोर्ट के आदेश को लेकर संभल पुलिस का कहना है कि वह इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देगी.

अधिवक्ता सुकांत कुमार ने बताया कि 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का यह आदेश संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने दिया. मामला ओमवीर नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जिसे जेल में बंद होने के बावजूद लूट की घटना में शामिल दिखाकर बाद में कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार दर्शाया गया.

डकैती के झूठे मामले में फंसाने का आरोप

अधिवक्ता सुकांत कुमार ने बताया कि कि सीजेएम विभांशु सुधीर ने 24 दिसंबर को ओमवीर द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया. याचिका में बहजोई थाना पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि उसे डकैती के झूठे मामले में फंसाया गया और बहजोई पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी गिरफ्तारी की.

याचिका के अनुसार, 25 अप्रैल 2022 को बहजोई थाना क्षेत्र में एक लाख रुपए की लूट हुई थी. उसी दिन मुकदमा दर्ज किया गया. याचिका में कहा गया कि जांच के दौरान पुलिस ने सात जुलाई 2022 को कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ दिखाई, जिसमें 19 बाइकें, लूटी गई राशि की बरामदगी के अलावा ओमवीर, धीरेंद्र और अवनीश की गिरफ्तारी दिखाई गई.

25 अप्रैल को एनकाउंटर दिखाया, 12 मई तक जेल में रहा आरोपी

हालांकि, याचिका में ओमवीर ने दावा किया कि वह 11 अप्रैल से 12 मई 2022 तक बदायूं जेल में बंद था और 12 मई को ही रिहा हुआ था. ऐसे में 25 अप्रैल को डकैती में शामिल होना असंभव था. याचिका में कहा गया कि इसके बावजूद, ओमवीर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर उसे जेल भेज दिया गया.

मामले में कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज लवानिया, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राहुल चौहान, दारोगा प्रबोध कुमार, नरेश कुमार, नीरज कुमार और जमील अहमद, सिपाही वरुण, आयुष, राजपाल, मालती चौहान, दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल रूप चंद्र और एक अन्य दुर्वेश के खिलाफ तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए.

सीओ गोपाल सिंह को कोर्ट ने दी राहत

कोर्ट ने तत्कालीन सीओ गोपाल सिंह को इस मामले में राहत दी. हालांकि, शिकायतकर्ता ने कहा कि वह इस राहत के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई जारी रखेगा. ओमवीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने कथित फर्जी मुठभेड़ को लेकर संभल एसपी और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

वहीं कोर्ट का आदेश आने के बाद बहजोई के सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक अदालत का आदेश औपचारिक रूप से प्राप्त नहीं हुआ है. हमें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. वहीं संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अभी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी. कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.