Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

शर्मिंदा होने के दिन खत्म! Gmail ID बदलने की सुविधा ला रहा है गूगल; बिना अकाउंट डिलीट किए पाएं नया यूजरनेम

10

लंबे समय से जिस फीचर का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, अब उस फीचर को Google ने करोड़ों यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. सालों पहले बचपन में बहुत से लोगों ने Coolboy या AngelPriya नाम से Gmail Id बनाई होगी, लेकिन बड़े होने के साथ जीमेल आईडी में इस तरह के शब्दों की वजह से दूसरों को आईडी बताने में भी शर्मिंदगी महसूस होने लगती है. लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए गूगल नया फीचर लाया है जिसकी मदद से अब जीमेल आईडी के एड्रेस में बदलाव कर पाएंगे

कौन बदल सकता है ईमेल एड्रेस?

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, एड्रेस बदल सकते हैं या नहीं, ये इस बात पर निर्भर है कि अकाउंट मूल रूप से कैसे बनाया गया था?

  • थर्ड-पार्टी अकाउंट: जिन यूजर्स ने नॉन-गूगल ईमेल (जैसे याहू या आउटलुक) का इस्तेमाल कर Google अकाउंट बनाया है, उन्हें लिंक्ड Gmail एड्रेस अपडेट करने की सुविधा मिलेगी.
  • स्टैंडर्ड जीमेल अकाउंट: अगर आपको भी लगता है कि सभी अकाउंट्स एलिजिबल हैं तो ऐसा नहीं है. Google की सपोर्ट गाइडलाइंस बताती हैं कि @gmail.com एड्रेस वाले अकाउंट को अभी भी कुछ लिमिटेशन का सामना करना पड़ सकता है.

इस रोलआउट को सबसे पहले Telegram पर Google Pixel Hub ग्रुप द्वारा स्पॉट किया गया था. Google ने साफ किया है कि लॉग इन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला प्राइमरी ईमेल एड्रेस को बदल सकते हैं, लेकिन पुराना एड्रेस अकाउंट से जुड़ा रहेगा ताकि कोई डेटा लॉस न हो.

Gmail Feature: क्या आपको मिलेगा अपडेट?

गूगल धीरे-धीरे अकाउंट हैंडल को बदलने की सुविधा को बढ़ा रहा है, लेकिन यह फीचर अभी तक सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. आपको ये फीचर अभी मिला है या नहीं, इस बात को चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को खॉलो करना होगा.

  • अकाउंट सेटिंग्स: डेस्कटॉप ब्राउजर पर Google अकाउंट लॉग इन करें.
  • पर्सनल इन्फॉर्मेशन: बाईं ओर नेविगेशन पैनल में पर्सनल इन्फो टैब पर क्लिक करें.
  • ईमेल सेटिंग्स: कॉन्टैक्ट इन्फो सेक्शन में ईमेल चुनें और फिर Google अकाउंट ईमेल पर टैप करें.
  • एलिजिबिलिटी वेरिफाई करें: अगर सिस्टम आपको सेटिंग ओपन नहीं करने देता है, तो समझ जाइए कि आपके अकाउंट के लिए फिलहाल यूज़रनेम बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.