Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 20 लाख की चूरापोस्त की बरामद, थार गाड़ी में आ रहा था आरोपी

136

यमुनानगर: यमुनानगर एंटी नाकोटिक्स सेल की टीम को दूसरे दिन बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लाल रंग की थार से करीब डेढ़ क्विंटल चूरापोस्त बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि काले रंग की थार में संजय खान नाम का युवक जो पांवटा साहिब का रहने वाला था, वह हरियाणा में नशे की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। टीम को सूचना मिली कि वो हथनीकुंड के रास्ते से हरियाणा आएगा। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी संजय खान को चूरापोस्त के साथ पकड़ा है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम आरोपी नशा तस्कर संजय खान को रिमांड पर लेकर उससे इस पूरे नशा तस्करी के नेटवर्क को खांगालने की कोशिश करेगी। वह यह नशा कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था। इसके अलावा इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन से नशा तस्कर शामिल है। आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 812 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को पकड़ा था जिसकी बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.