Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

पलवल में नशे की खेप सहित तस्कर गिरफ्तार, न्यू ईयर पर ले जाई जा रही थी गोवा

32

पलवल : पलवल जिले की हथीन CIA टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए कामयाबी हासिल की है। टीम ने हिमाचल प्रदेश से गोवा ले जाई जा रही चरस की बड़ी खेप को रास्ते में ही पकड़ लिया गया। नशे की इस बड़ी खेप को न्यू ईयर के मौके पर गोवा लेकर जाया रहा था। पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये की बाजार कीमत की 4 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव मंडकोला के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ी गई खेप न्यू ईयर के दौरान गोवा में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने डस्टर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से मादक पदार्थ चरस (सुल्फा) बरामद की गई।

नशे की आखिरी खेप पहुंचानी थी गोवा

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी सुनील राणा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के मथुरा सहित कई राज्यों में सप्लाई करता था और अंतिम खेप गोवा पहुंचाई जानी थी। समय रहते पुलिस ने इस तस्करी को नाकाम कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.