Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...

रांची के तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर एसआईटी का छापा, दस्तावेज, ब्लैंक चेक और हथियार बरामद

24

रांची: अवैध कफ सिरप कारोबार की जांच में रांची पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसाईटी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैली ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज, ब्लैंक चेक और दो हथियार बरामद किए हैं.

बरामद दस्तावेजों से अंतरराज्यीय मनी ट्रेल और कफ सिरप सप्लाई चेन के कई अहम सुराग मिले हैं. सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने यह छापेमारी सैली ट्रेडर्स की दुकान, गोदाम और कर्मियों के रेंटल मकान पर की. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने गोदाम में रखे सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और कई अहम कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई.

बंगाल और यूपी से जुड़ा नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में एसआईटी को बंगाल और उत्तर प्रदेश से कफ सिरप सप्लाई के इंटरस्टेट नेटवर्क के प्रमाण मिले हैं. जब्त दस्तावेजों में लेनदेन से जुड़े ऐसे सबूत मिले हैं, जो इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय स्वरूप की पुष्टि करते हैं. रांची पुलिस का कहना है कि जब्त कागजात की विस्तृत जांच जारी है.

ईडी ने भी की थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इसी सैली ट्रेडर्स पर इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी छापा मारा था. ईडी की जांच में बांग्लादेश, नेपाल, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से संबंधों के खुलासे हुए थे. अब रांची पुलिस की एसआईटी उसी मामले को लेकर और गहराई से जांच कर रही है.

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई टीम

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध कफ सीरप कारोबार की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई. सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि अब तक की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.