Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

झारखंड में शीतलहर से हाल बेहाल, गुमला का न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री पहुंचा, क्रिसमस के दिन नौ जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट

18

रांचीः झारखंड में शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल है. झारखंड में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिमी से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शाम के बाद ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बेघर लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है. हालांकि रांची समेत तमात जिलों में बेघरों के लिए विशेष आश्रय गृह की व्यवस्था करने का दावा किया गया है.

क्रिसमस के दिन कैसा रहेगा मौसम

वहीं, क्रिसमस के दिन राज्य के आठ जिलों में घने कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले शामिल हैं.

न्यूनतम पारा फिर लुढ़का

मौसम केंद्र रांची की ओर से 24 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम पारा में जबरदस्त कमी रिकॉर्ड हुई है. गुमला का न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री पहुंच गया है. लिहाजा, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री, खूंटी में 6.8 डिग्री, हजारीबाग में 7.2 डिग्री, लोहरदगा में 7.2 डिग्री, बोकारो में 8.2 डिग्री, रांची में 8.5 डिग्री, कोडरमा में 7.7 डिग्री, सिमडेगा में 9.2 डिग्री और लातेहार में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

जिलास्तर पर अधिकतम पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. जबकि जमशेदपुर में 26.2 डिग्री और सरायकेला में 26.6 डिग्री रहा है. इसके अलावा रांची, डाल्टनगंज, बोकारो, देवघर, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और पाकुड़ में अधिकतम पारा 25 डिग्री से नीचे है. लातेहार एकमात्र ऐसा जिला है, जहां दिनभर सिहरन महसूस हो रही है, क्योंकि यहां का अधिकतम पारा 19.5 डिग्री पर चला गया है.

कोहरे की वजह से विमान सेवा पर असर

खास बात है कि 23 दिसंबर की तुलना में घने कोहरे को लेकर ज्यादातर जिलों में सुधार देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है. रांची की विजिबिलिटी 500 मीटर, जमशेदपुर की 500 मीटर और देवघर की 400 मीटर रही है. हालांकि कोहरे की वजह से रांची में विमान सेवा पर असर पड़ा है. मंगलवार को रांची से संचालित चार उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 17 विमानों की रवानगी और आगमन में विलंब हुआ है. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

मंगलवार को रांची-बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 8:55 बजे के बजाय दोपहर 12:12 बजे, रांची-दिल्ली फ्लाइट सुबह 9:05 बजे के बजाय दोपहर 3:30 बजे, रांची-हैदराबाद सुबह 9:30 बजे के बजाय दोपहर 12:35 बजे, रांची-मुंबई दोपहर 12:30 बजे के बजाय 2:49 बजे और रांची-पटना फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे रवाना हुई. इसके अलावा शाम और रात की कई उड़ानों पर भी असर पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.