Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

प्रतीक को कोरबा शहर सीएसपी की जिम्मेदारी, विजय कटघोरा के नए एसडीओपी

24

कोरबा: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया है. आदेश के तहत कुल 95 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. जिनमें 35 अधिकारी एडिशनल एसपी व उप सेनानी रैंक के हैं, तो 60 अधिकारी डीएसपी रैंक के हैं. इस व्यापक तबादला सूची का असर कोरबा जिले पर भी पड़ा है.

भूषण जाएंगे बेमेतरा

जारी आदेश के अनुसार कोरबा में लंबे समय से पदस्थ सीएसपी भूषण एक्का का तबादला एसडीओपी बेमेतरा के पद पर किया गया है. वहीं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर को डीएसपी पीटीएस राजनांदगांव के पद पर भेजा गया है. इसी तरह जिला मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी प्रतिभा मरकाम को भी नई पदस्थापना मिली है. जिन्हें डीएसपी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बस्तर में पदस्थ किया गया है. तबादला सूची में कोरबा सीएसपी के महत्वपूर्ण पद पर प्रतीक चतुर्वेदी को पदस्थ किया गया है.

कोरबा शहर की पुलिसिंग इन दोनों काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है. इसी क्षेत्र में कोतवाली और सिविल लाइन थाना भी आते हैं. जहां कानून व्यवस्था संभालना और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना आसान नहीं रह गया है.

कबीरधाम से कोरबा ट्रांसफर

प्रतीक चतुर्वेदी इससे पहले डीएसपी अजाक/क्राइम कबीरधाम में अपनी सेवा दे रहे थे. वहीं कटघोरा के नए एसडीओपी के रूप में विजय सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है, जो पूर्व में डीएसपी सुरक्षा जशपुर के पद पर कार्यरत थे. कोरबा शहर हो या कटघोरा का अनुभाग, कोरबा में क्राइम का ग्राफ लगाकर बढ़ा हुआ है. इन दोनों ही डीएसपी स्तर के अधिकारियों पर क्राइम कंट्रोल की चुनौती होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.