Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

धमतरी के सिहावा में रोड पार करते दिखा शिकारी तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट

3

धमतरी: धमतरी जिले के सिहावा नगरी वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों गांव के आस-पास वन्यप्राणी तेंदुआ, भालू का दिखना आम बात हो गई है. यहां आए दिन किसी ना किसी गांव के पास या गलियों में तेंदुआ और भालू की मौजूदगी नजर आती है. मंगलवार को एक बार फिर एक शिकारी तेंदुआ सड़क पार करते दिखा है.

सिहावा में सड़क पार करते दिखा तेंदुआ

मंगलवार की रात करीब 9 बजे सिहावा क्षेत्र के देउरपारा गांव में बाइपास मार्ग पर तेंदुआ दिखा है. तेंदुआ सड़क पार कर पहाड़ी की तरफ जाते हुए दिखाई दिया है. इस दौरान एक राहगीर ने वहां से गुजरते हुए तेंदुए को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. जिसकी फोटो वन विभाग को दी गई. तस्वीर शहर में चर्चा में बनी हुई है.

देउरपारा गांव के बायपास रोड पर दिखा तेंदुआ

शहर में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत है. बता दें देउरपारा गांव का बाइपास मार्ग पहाड़ी के ठीक नीचे से होकर गुजरता है. जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं पहाड़ी वाले इलाके को तेंदुआ और भालुओं के रहवास के लिए काफी अनुकूल माना जाता है.

वन विभाग लगातार कर रहा पेट्रोलिंग

इस पूरे मामले में बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि उनकी टीम तेंदुआ प्रभावित वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है. मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है. बच्चों को अकेले ना छोड़ने शाम के समय घर के बाहर ना निकलने और बहुत जरूरी पड़ने पर समूह में शोरगुल करते हुए निकलने को कहा जा रहा है, जिससे किसी तरह का कोई नुकसान ना हो और सभी लोग सुरक्षित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.