Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भक्तों के लिए बड़ा अपडेट: महाकाल भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद, जानें अब कैसे होंगे दर्शन

20

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष को देखते हुए भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. कल यानि 25 दिसंबर से भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग 10 दिनों के लिए बंद रहेगी. इसके लिए अब या तो श्रद्धालुओं को ऑफलाइन परमिशन लेनी होगी. या फिर चलित भस्म आरती से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे.

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया- नववर्ष पर बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद करने के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था जुटाए जा रही है. साथ ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग को भी कल से बंद कर दिया जाएगा.

ऑनलाइन बुकिंग बंद होने पर अब श्रद्धालुओ को ऑफलाइन भस्म आरती की बुकिंग करवाना होगी. इसके लिए काउंटर की खिड़की से आवेदन देना होगा और यहीं से भस्म आरती में शामिल होने की परमिशन मिल पाएगी.

चलित भस्म आरती होगी शुरू

25 दिसंबर से भले ही ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग नहीं हो पाएगी. लेकिन बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा चलित भस्म आरती की शुरुआत इन 10 दिनों के दौरान की जाएगी. जिसमें श्रद्धालुओं को भस्म आरती देखने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होगी

श्रद्धालु देर रात को लाइन में लगेंगे और नंदी हॉल के ऊपर के बैरिकेट से चलित रूप से भस्म आरती के दर्शन कर सकेंगे. अभी वर्तमान में 1800 श्रद्धालु ही प्रतिदिन बाबा महाकाल के दर्शन कर पाते हैं. लेकिन इस नई व्यवस्था के कारण प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर पाएंगे.

छुट्टियां शुरू होते ही मंदिर में भक्तों का सैलाब

नववर्ष को लेकर अभी से ही छुट्टियां लग चुकी है और बड़ी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचने लगे हैं. पिछले दो दिनों से महाकालेश्वर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं, जो कि महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के साथ ही शहर के काल भैरव, चिंतामण गणेश, हरसिद्धि, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम और अन्य मंदिरों पर भी दर्शन व पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं. रामघाट पर भी सुबह से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने और दान पुण्य करते भी दिखाई दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.