Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

बिहार में सड़कें-पानी-बिजली पहले से बेहतर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की नीतीश सरकार की तारीफ

33

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नीतीश कुमार सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए काम की खूब तारीफ की. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी JDU के साथ गठबंधन में है. बिहार में आयोजित नए नालंदा विश्वविद्यालय के पहले नालंदा लिटरेरी फेस्टिवल में शशि थरूर शामिल हुए. उन्होंने बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर है.

शशि थरूर ने कहा कि जैसा मैंने सुना था, सड़कें बेहतर हैं. लोग देर रात तक सड़कों पर रहते हैं. पहले हमेशा ऐसा नहीं होता था. अब यहां पर बिजली, पानी, सब कुछ ठीक लग रहा है. शशि थरूर ने कहा कि मेरा मतलब है, पिछले कुछ सालों में बहुत सी अच्छी चीजें हुई हैं, इसमें कोई शक नहीं.

‘यहां की राजनीति में मत घसीटिए’

नीतीश कुमार के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद ने टालमटोल किया. उन्होंने कहा कि मुझे यहां की राजनीति में मत घसीटिए. मैं इस प्रगति को देखकर निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. बिहार के लोग और उनके प्रतिनिधि वाकई में तारीफ के हकदार हैं. शशि थरूर के बयान पर फिलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

‘वैचारिक रूप से कट्टरता अच्छी नहीं’

पिछले महीने दुबई में एक मीडिया इवेंट में थरूर ने ऐसे राजनीतिक माहौल पर दुख जताया जिसमें हर किसी को वैचारिक रूप से कट्टर होना पड़ता है. दूसरी तरफ किसी को किसी की अच्छाई नहीं दिखेगी या दूसरी तरफ कोई किसी से बात नहीं करेगा. चार बार के सांसद थरूर को प्रधानमंत्री और सत्ताधारी बीजेपी की तारीफ करने वाले कई कमेंट्स के बाद कांग्रेस की सेंट्रल लीडरशिप के साथ मुश्किल में माना जा रहा है.

इनमें 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान पर हुई मिलिट्री स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैंडलिंग के बारे में की गई टिप्पणियों के साथ-साथ मीडिया में कभी-कभी की गई आलोचनात्मक टिप्पणियां शामिल हैं. थरूर ने हमेशा कहा है कि उनके कमेंट्स सिर्फ भारत की बेहतर सेवा करने की इच्छा को जाहिर करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.