Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस...

व्यक्ति की मौत की वजह बन गई सड़क पर मिली महिला! आधी रात को…

24

मालेरकोटला : मालेरकोटला के धूरी रोड पर 17 दिसम्बर की रात एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरूआत में यह सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह के नेतृत्व में की गई गहन जांच ने इसे एक शातिर अपराधी गिरोह की लूट और हत्या की साजिश के रूप में उजागर किया। मृतक की पहचान अमरीक सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो बिस्कुट से लदा ट्रक लेकर जा रहा था।

लूट की साजिश और हत्या का तरीका जांच में पता चला कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। महिला आरोपी (अमन) ने लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक रुकवाया जैसे ही ट्रक रुका, उसके अन्य साथियों ने हमला कर दिया। ड्राइवर अमरीक सिंह के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने उसे ट्रक से बाहर सड़क की ओर धक्का दे दिया, जहां वह एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एस.एस.पी. द्वारा गठित विशेष टीमों ने सी.सी.टी.वी. फुटेज और साइबर सैल की मदद से 4 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काला पुत्र गुरमेल सिंह, प्रीतपाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, बूटा सिंह पूर्व सरपंच पुत्र जगसीर सिंह, निवासी गांव चन्ननवाल, जिला बरनाला और प्रदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी चरिक, जिला मोगा, जो फिलहाल गांव चन्ननवाल, बरनाला का रहने वाला है, के रूप में हुई है।

इस मामले में आज सुबह एक नाटकीय मोड़ आया जब पुलिस टीम मुख्य आरोपी गुरप्रीत काला को हथियार बरामदगी के लिए मोहम्मदगढ़ ड्रेन पुल पर ले गई। वहां आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने अपने बचाव में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरोह का आपराधिक इतिहास और बरामदगी पूछताछ के दौरान गिरोह ने स्वीकार किया कि वे महिला साथी (अमन) का इस्तेमाल कर वाहनों को रोकने और लूटने का काम करते थे। इस गिरोह ने बठिंडा और बरनाला जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार।

एक 315 बोर की देसी पिस्तौल। जिंदा और चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। वर्तमान स्थिति मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि महिला आरोपी अमन अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने पुष्टि की है कि इन अपराधियों के पकड़े जाने से हाईवे पर होने वाली लूट की घटनाओं में बड़ी कमी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.