Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

रोहतक के वैश्य संस्थान में कर्मचारी और सचिव के बीच मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने

24

रोहतक: रोहतक स्थित वैश्य संस्थान में उस समय हड़कंप मच गया जब संस्थान के एक कर्मचारी और संस्था के सचिव के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। घटना के दौरान संस्थान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों के बीच हाथापाई हो रही है। फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि मारपीट इतनी बढ़ गई कि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

हालांकि, इस झगड़े की असल वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।  घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। संस्थान प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल, वैश्य संस्थान में हुई इस मारपीट की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.