Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: कुरुक्षेत्र के जाने माने रिसोर्ट में पांच युवकों की मौत, UP के रहने वाले थे सभी मृतक

30

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में अंगीठी के कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्टर्लिंग रिसोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय एक कमरे में रंग रोगन करने वाली लेबर क्लास के पांच लोग एक कमरे में सोए हुए थे।

सुबह जब इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ की ओर से कमरे की खिड़की से देखा गया। कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसएचओ सिटी दिनेश राणा, सेक्टर 7 चौंकी इंचार्ज कमल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया।

होटल के सुपरवाइजर उपेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ठेकेदार नूर अपनी लेबर के साथ पेंट का काम करने आया था। रात को वे कमरे में सोए थे। सुबह जब सफाई कर्मी ने उन्हें बताया कि इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला है तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया फिर खिड़की से झांककर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.