Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

35

नर्मदापुरम: इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. फैक्ट्री को यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई. यह मेल सोमवार की देर रात फैक्ट्री के ऑफिशियल ईमेल पर आया था. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. इससे पहले भी इटारसी आयुध निर्माण फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. बीते आठ महीन में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने की दूसरी बार धमकी मिली है. इस तरह की धमकी सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. यहां भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल बनाई जाती है.

बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि “धमकी भरा ईमेल रात में मिला था. इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग के लिए भेजा गया है. सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.”

चप्पे-चप्पे की पुलिस कर रही तलाश

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं. वहीं, पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थाने की पुलिस फोर्स तुरंत फैक्ट्री पहुंची और घेराबंदी कर पूरी फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इस दौरान मौके पर एएसपी अभिषेक राजन सहित आला अधिकारी मौजूद रहे. सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

मेल कहां से आया, हो रही है जांच

एसपी साईं कृष्णा थोटा ने बताया, “धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है. साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया है. अधिकारियों ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. इससे पहले भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. सुरक्षा एजेंसियां भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं. स्थिति पर लगातार नजर बना रखी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.