Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

छेड़खानी का विरोध किया तो महिला पर डाल दिया खौलता तेल, एक गिरफ्तार

5

गिरिडीहः जिले में एक महिला के ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया गया. मामला छेड़खानी से जुड़ा हुआ है. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के एक गांव से जुड़ी हुई है. रविवार को देर शाम की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

खौलता हुआ तेल महिला पर डाल दिया

इस घटना में झुलसी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह दुकान चलाती थी. रविवार की शाम को भी वह पकौड़ी बना रही थी, तभी बगल गांव के रहने वाले उदय चौधरी और मनीष चौधरी आए. आते ही दोनों ने छेड़खानी शुरू कर दी. उसने जब विरोध किया तो खौलता हुआ तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई. गांव के लोग उसे लेकर सदर अस्पताल आ गए.

लड़कों ने महिला के साथ छेड़खानी कीः पूर्व मुखिया

पूर्व मुखिया राजेश वर्मा ने बताया कि महिला का परिवार इसी दुकान से चलता है. जिन दोनों लड़कों ने महिला के साथ छेड़खानी की और फिर जान लेने का प्रयास किया, वे दोनों लड़के बदतमीज स्वभाव के हैं. इनके द्वारा पूर्व में भी कई तरह की हरकतें की गई हैं. चूंकि दोनों दबंग परिवार से आते हैं. इसलिए उनसे कोई उलझता नहीं है, लेकिन अब हद हो गई है. ऐसे लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पूर्व मुखिया ने बताया कि महिला के बेहतर इलाज में लोग जुटे हुए हैं.

महिला नाश्ता की दुकान चलाती है. रविवार की शाम को घटना की जानकारी मिली. सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई. मामले में कांड अंकित करते हुए एक अभियुक्त उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे अभियुक्त मनीष चौधरी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा:- श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी, मुफस्सिल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.