Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

बुलंदशहर में ‘ऑपरेशन क्लीन’! 50 हजार का इनामी ढेर; 47 वारदातों को अंजाम देने वाले जुबैर का पुलिस ने किया अंत

32

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर को एनकाउंटर में मार गिराया. इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. जुबैर के ऊपर लूट, डकैती और चोरी जैसे कई मामले दर्ज है. पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा दे रहा था. मृतक के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम जसनावली के पास शनिवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक मोड़ कर भागने लगे. इस दौरान देहात पुलिस ने जिले के अन्य थानों को बदमाशों के फायरिंग कर भागने की सूचना दी. शेल्टन बम्बा रोड पर गुलावठी थाने की पुलिस ने बदमाशों को आगे से घेर लिया.

एनकाउंटर में मारा गया जुबैर

दोनों तरफ से बदमाश ने घेराबंदी होता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश जुबैर उर्फ पीटर को लग गई. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जुबैर(35) को मृत घोषित कर दिया. कई राउंड हुई गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर जुबैर का एक साथी भागने में सफल रहा. मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, जिंदा-खाली कारतूस और एक बाइक बरामद की है.

50 हजार का था इनाम

जुबैर मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उस पर लूट, डकैती और चोरी जैसे 47 मामले दर्ज थे. 2 नवंबर 2025 को बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में जुबैर ने एक व्यक्ति से मोबाइल, बाइक और नकदी की लूट की थी. वहीं, 7 अक्टूबर 2025 को भी जुबैर ने अपने साथियों के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक बकरा फार्म से 18 बकरे चोरी किए थे. दोनों ही मामलों में वह फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 50 हजार इनाम घोषित किया था.

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने क्या कहा?

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जैबर उर्फ पीटर बुलंदशहर कोतवाली देहात से लूट की घटना में वांछित चल रहा था और वह मेरठ का रहने वाला है. जुबेर पर लूट डकैती, चोरी और गैंगस्टर जैसे 47 गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे. शनिवार रात जुबैर अपने साथी के साथ देहात थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जुबेर आया हुआ था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद देहात और गुलावठी गुलावठी थाने की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश जुबैर ढेर हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.