Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लालू प्रसाद यादव की बाईं आंख की सर्जरी! दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए आरजेडी सुप्रीमो; साथ मौजूद रहीं बड़ी बेटी मीसा

23

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज शनिवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया है. उनकी बाईं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. यह ऑपरेशन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया. इस दौरान अस्पताल में उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं. इससे पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है.

लालू यादव के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए उनकी बड़ी बेटी डॉक्टर मीसा भारती ने कहा कि अत्यंत संतोष के साथ साझा कर रही हूं कि मेरे पिताजी (लालू प्रसाद यादव) की मोतियाबिंद की सर्जरी सेंटर फॉर साइट में डॉक्टर महिपाल सचदेव द्वारा सफलतापूर्वक की गई.

जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना अपेक्षितः मीसा

पिता के ऑपरेशन के बाद की 2 फोटो शेयर करते हुए मीसा ने कहा, “इस कठिन समय में सहयोग देने वाले डॉक्टरों और स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. मेरी सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना तथा शुभकामनाएं अपेक्षित हैं.” सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन के आराम के बाद उनकी आंखों पर लगी पट्टी हट जाएगी. सूत्रों का कहना है कुछ दिन के आराम के बाद आरजेडी प्रमुख की आंखों पर लगी पट्टी हटा दी जाएगी.

लालू प्रसाद लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इससे पहले साल 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया. तब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान की थी.

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे लालू यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री रह चुके लालू यादव को शुगर की भी समस्या है. अस्वस्थता की वजह से लालू लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे हैं. पिछले महीने बिहार में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं उतरे थे. पार्टी की कमान भी पूरी तरह से उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के हाथ में है.

हालांकि लालू के बगैर चुनाव मैदान में उतरी आरजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब तक के अपने सबसे खराब प्रदर्शन के साथ महज 25 सीटों पर ही सिमट गई.

लालू यादव के परिवार में खटपट की खबरें

बिहार में चुनावी सियासत के बीच लालू परिवार में पिछले कुछ महीनों से खटपट की खबरें सामने आ रही हैं. पहले लालू ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनके प्रेम संबंध की वजह से पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई, लेकिन पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका और वह खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए.

चुनाव में करारी हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्या की परिवार के अन्य लोगों के साथ अनबन की खबरें आई थीं. रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ही परिवार के लोगों पर खुला आरोप लगाया था कि उनके ऊपर चप्पल उठाया गया था. उन्हें गंदी लड़की कहा गया. वह फिर नाराज होकर अपने पिता के घर को छोड़ कर बाहर चली गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.