Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

4

रांची: झारखंड नें कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है. विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. इसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है. ऊपर से हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. घने कोहरे की वजह से मौसम केंद्र ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला और खूंटी जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

अभी जारी रहेगा कोहरे का असर

राज्य के उत्तर पश्चिम और मध्य भागों में कोहरे का ज्यादा असर दिख रहा है. इनमें रांची, गुमला, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में स्थिति ज्यादा खराब बनी हुई है. मौसम केंद्र के मुताबिक 21 दिसंबर को भी कोहरे की वजह से उत्तर पश्चिम और मध्य के जिले प्रभावित रहेंगे. जबकि 22 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों में घना कोहरा देखने को मिलेगा.

घने कोहरे का प्रभाव और बचाव के उपाय

मौसम केंद्र ने घने कोहरे का प्रभाव और बचाव से जुड़े कुछ सुझाव भी जारी किया है. कम विजिबिलिटी रहने से ड्राइविंग में कठिनाई होगी. ज्यादा धुंध की वजह से गाड़ियों के टकराने की संभावना बनी रहती है. विमान के लैंडिंग और टेकऑफ पर असर पड़ेगा. ‌घने कोहरे में मौजूद सूक्ष्म कण और प्रदूषण वाले तत्व फेफड़ों पर असर डालते हैं. आंखों में जलन, सूजन या लालिमा आ सकती है. ऐसे समय में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें. गाड़ियों की रफ्तार धीमी रखें. एयरपोर्ट जाने से पहले विमान का शेड्यूल चेक करें. चेहरे को पूरी तरह ढंक कर घर से बाहर निकलें.

फसलों पर घने कोहरे का प्रभाव

घने कोहरे का प्रभाव सरसों, आलू, दलहन और सब्जियों की फसल पर भी पड़ता है. अधिक नमी और ठंड की वजह से सरसों की फसल पर व्हाइट रस्ट और अल्टरनेरिया झुलसा का असर हो सकता है. आलू की फसल पर लेट ब्लाइट नामक बीमारी असर डाल सकती है. दलहन की फसल में फलियों के बनने की रफ्तार घट सकती है. सब्जियों पर भी फफूंद और बैक्टीरियल रोग का प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए फसलों को बचाने के लिए जरूरी दवाइयां के छिड़काव का सुझाव दिया गया है.

दिन में भी ठिठुरन की क्या है वजह

राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम पर के बीच का गैप कम होने की वजह से दिन में भी सर्दी महसूस हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है, इनमें रांची, डाल्टनगंज, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा जिला शामिल हैं. रांची और गुमला का तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा है. ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है. इनमें रांची, डाल्टनगंज, बोकारो, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल हैं. जहां अधिकतम पारा 25 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.