Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

बाबूलाल मरांडी के बयान पर भड़का झामुमो, कहा- वो झारखंड विरोधी हो गए हैं

3

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के एक बयान ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को गुस्से से लाल कर दिया गया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का बयान झारखंड विरोधी है, क्या वह सीएजी हो गए हैं? जो झारखंड सरकार अपना हिसाब उनको या केंद्र की सरकार को दे.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने सख्त लहजे में कहा कि बाबूलाल मरांडी जो बात कह रहे हैं, यदि उसके बाद हमारी आंखें फिर गई तो इस देश का क्या होगा? जेएमएम नेता ने आगे कहा कि हमारी सरकार चाहे 14 महीने वाली हो या फिर पिछले छह सालों से चल रही सरकार हो, कोई भी इस सरकार पर, वित्तीय अनियमितता का आरोप नहीं लगा सकता.

बाबूलाल मरांडी झारखंड विरोधीः सुप्रियो

झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड विरोधी हैं और ऐसा लगता है कि वह झारखंडी नहीं रहे. बाबूलाल मरांडी का यह बयान झारखंड विरोधी है. झामुमो ने बाबूलाल के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान से पहले उन्हें सोचना चाहिए था.

हिसाब देने में क्या दिक्कत है- बीजेपी

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान को सही बताते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि जब केंद्र सरकार पैसा देगी तो उसका हिसाब भी चाहेगी, इसमें दिक्कत क्या है? क्या राज्य की सरकार भी जब जिलों को पैसा देती है तो हिसाब लेती है या नहीं, इसका जवाब सुप्रियो भट्टाचार्य को देना चाहिए.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि झामुमो के बारे में यही कहा जा सकता है कि चले ना जाने, आंगन टेढ़ा. गौरतलब है कि गुरूवार को बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि जब तक झारखंड सरकार, केंद्र से मिली राशि का हिसाब नहीं देती, तब तक केंद्र से राज्य को पैसा नहीं मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.