Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने जन आक्रोश यात्रा में कहा- 50% कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेंकें

28

दमोह। भाजपा के 18 वर्षों के काले कार्यकाल में भय, भ्रष्टाचार, अराजकता का माहौल दिखाया है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। किसी भी क्षेत्र में 50% कमीशन लेने वाली यह भाजपा की सरकार अब जन आशीर्वाद यात्रा नहीं माफी यात्रा निकाले। क्योंकि इस भाजपा की सरकार ने जो प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है वह किसी से छि‍पा हुआ नहीं है। यह बात जन आक्रोश यात्रा को लेकर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

मुख्यमंत्री की घोषणा का आम जनमानस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणा की जा रही है। उनका आम जनमानस पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यह सरकार किसी भी क्षेत्र में कार्य करने पर 50% कमीशन वाली सरकार बन चुकी है। यह बात किसी भी व्यापारी, ठेकेदार या किसी भी व्यक्ति से पूछी जा सकती है। इस सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के साथ धोखा, बहन बेटियों के साथ धोखा, युवाओं के साथ धोखा दिया गया है। कांग्रेस की 18 महीने की सरकार में जो भी हमने कहा था वह किया है। कांग्रेस जो वचन देगी उसे हम पूरा अवश्य ही करेंगे। बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह,सस्ती दर पर बिजली, शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन और 500 रुपये में गैस सिलेंडर सहित अन्य जो घोषणाएं की हैं उन्हें हम अवश्य ही पूरा करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ और उनके बीच मतभेद की बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ और उनके बीच मतभेद की बात पर यादव ने कहा कि यह सब पुरानी मनगढ़ंत बातें हैं। यह तो भाजपा में हो रहा है। आज शिवराज सिंह के साथ ऐसा कौन सा नेता है जो कहीं जा रहा हो। शिवराज सिंह की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर या अन्य किसी नेताओं से पटरी बैठ रही है क्या। लेकिन उनका काम दूसरे लोगों की अनर्गल बातें करना ही एक सूत्रीय कार्यक्रम बचा है। आज स्थिति यह है कि भाजपा मैं नेताओं की कमी हो गई है इसलिए उन्हें प्रदेश के बाहर के नेताओं को बुलाना पड़ रहा है।

13 दिन की यह जनआक्रोश यात्रा बुंदेलखंड में गांव-गांव जाएगी

उन्होंने बताया कि 13 दिन की यह जनआक्रोश यात्रा बुंदेलखंड में लगातार ही गांव-गांव जाएगी जिसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी पर्व से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर से की गई है और गणेश जी का आशीर्वाद सहित भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर हम इस 18 वर्षों की काले कारनामों की सरकार को जनता के आशीर्वाद से उखाड़ कर अवश्य ही फेंकेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जन आक्रोश से यात्रा के प्रभारी सी पी मित्तल सहित अनेक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, विधायक, पूर्व विधायक एवं पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.