यमुना किनारे ‘ड्रीम वेडिंग’ का सपना होगा पूरा! असिता पार्क में शुरू हुई शादी-पार्टी की बुकिंग, जानें ₹40 हजार से ₹3.3 लाख तक का रेट कार्ड
चारों तरफ फैली हरियाली, तालाब में तैरते हंस, रंग-बिरंगे फूल और पक्षियों की मधुर चहचहाहट…अगर आप दिल्ली में किसी इवेंट के लिए ऐसा ही सुकूनभरा और खूबसूरत स्थान तलाश रहे हैं, वह भी किफायती दामों पर, तो अब इंतजार खत्म हो गया है. दिल्लीवासियों के लिए यमुना किनारे एक नया आकर्षक पब्लिक स्पेस तैयार किया गया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आईटीओ के पास स्थित असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को सार्वजनिक आयोजनों के लिए खोल दिया है.
लोग यहां विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और अन्य आयोजनों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग कर सकेंगे. असिता पार्क को यमुना रिवरफ्रंट से कनेक्ट है. डीडीए ने असिता पार्क में अलग-अलग क्षेत्रफल वाले कई लॉन सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराए हैं. सबसे कम किराए वाला सूर्य लॉन 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला है, जिसका रोज का किराया 40 हजार रुपये तय किया गया है.
अलग-अलग लॉन के अलग-अलग रेट
वहीं, सबसे बड़ा और प्रीमियम सर्कुलर लॉन 13,720 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के साथ 3.30 लाख रुपये प्रतिदिन के किराए पर उपलब्ध है. इसके अलावा वॉटर बॉडी लॉन 50 हजार रुपये, कैना लॉन 1.40 लाख रुपये, मुख्य कांग्रिगेशन लॉन 2.90 लाख रुपये, बुद्ध लॉन 1.10 लाख रुपये और कैफे लॉन 1 लाख रुपये दैनिक किराए पर बुक किया जा सकता है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.