Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अखिलेश यादव का तीखा तंज! इकाना में मैच रद्द होने पर बोले- ‘मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं’, प्रदूषण और बदइंतजामी पर निशाना

22

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कल बुधवार को खराब विजिबिलिटी की वजह से रद्द करना पड़ गया. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका. मौसम की वजह से मैच रद्द होने पर लोग बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने के बाद इकाना स्टेडियम के अंदर की 2 फोटो शेयर करते हुए कहा, “दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है. इसीलिए यहां पर आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है. और इसकी बड़ी वजह कोहरा या फ़ॉग नहीं, स्मॉग है.”

‘BJP वाले न इंसान के सगे और न पर्यावरण के’

उन्होंने आगे कहा, “हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार वहां भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है. भाजपाई न इंसान के सगे हैं और न ही पर्यावरण के.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं.

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी इसकी आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “क्रिकेट फैंस लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने का बेकार में इंतजार कर रहे थे, लेकिन ज्यादातर उत्तर भारतीय शहरों में फैले घने स्मॉग और 411 के AQI की वजह से, विज़िबिलिटी इतनी खराब हो गई कि क्रिकेट मैच नहीं हो सकता. इन लोगों को मैच तिरुवनंतपुरम में कराना चाहिए था, जहां अभी भी AQI करीब 68 है.

सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत में पड़ता है कोहरा

हालांकि सर्दियों के महीनों में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में होते हैं और यहां की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, ऐसे में यहां पर क्रिकेट मुकाबले का आयोजना करना समझ से परे हैं और इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.

इससे पहले भारत के दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ फुल क्रिकेट सीरीज के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला, लखनऊ, रांची और रायपुर के अलावा विशाखापत्तनम, कटक, अहमदाबाद, गुवाहाटी और कोलकाता को मैदान स्थल के तौर पर चुना गया था.

दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आधिकारिक तौर पर घने कोहरे की वजह से एक भी गेंद फेंके बगैर ही रद्द कर दिया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रदूषण और कोहरे की एक मोटी परत ने इकाना स्टेडियम को चारों ओर से घेर लिया था जिससे विजिविलिटी बहुत कम हो गई थी और मैच रद्द करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.