Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड में शुरू हुआ टाइगर का ऐस्टीमेशन, पहले दिन पीटीआर में मिला पगमार्क!

28

पलामूः ऑल इंडिया टाइगर ऐस्टीमेशन की आधिकारिक शुरुआत झारखंड में हो गई है. झारखंड में टाइगर ऐस्टीमेशन के पहले दिन पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में बाघ का पगमार्ग मिला है.

दरअसल, पूरे झारखंड में बाघ और अन्य मांसाहारी जीव जंतुओं की गिनती शुरू हुई है. बाघ के साथ-साथ तेंदुआ, भालू, भेड़िया एवं गिद्ध की भी गिनती होनी है. टाइगर ऐस्टीमेशन के दौरान वन्यजीवों की मूवमेंट उनके आवास उनकी मौजूदगी समेत आंकड़ों को इकट्ठा किया जा रहा है.

पूरे झारखंड में तीन चरण में बाघों की गिनती होनी है पहले चरण की शुरुआत सोमवार से हुई है. पूरे झारखंड में सीसीएफ का पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक एसआर नटेश को नोडल बनाया गया है जबकि पलामू टाइगर रिजर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना पीटीआर के नोडल हैं.

पलामू टाइगर रिजर्व में 110 फॉरेस्ट गार्ड 300 ट्रैकर एवं 25 वोलेंटियर की टाइगर ऐस्टीमेशन में तैनाती की गई है. पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने बताया कि टाइगर ऐस्टीमेशन का आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो चुकी है. पीटीआर के क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, भेड़िया आदि का पगमार्क मिला है.

दरअसल पूरे झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व बाघों के लिए संरक्षित एरिया है. पहली बार झारखंड के दलमा, दुमका, सारंडा, रांची और हजारीबाग समेत कई इलाकों में टाइगर ऐस्टीमेशन होना है. इस बार बाघ के साथ-साथ गिद्ध पर भी खास नजर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.