Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

दुमका में होटल के बाहर फायरिंग, एसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी

20

दुमका: एक होटल में बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर स्थित राधिका होटल की है. सारा विवाद खाने के बिल देने को लेकर था. बदमाशों ने होटल के शटर और शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

पुलिस लाइन से 500 मीटर दूर घटी घटना

इधर, घटना पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इसमें खास बात यह है कि घटना, दुमका पुलिस लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई. दरअसल, घटना बीती देर रात की है, जब दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप चार हथियारबंद बदमाशों ने होटल राधिका के शटर और शीशे पर फायरिंग कर दी.

दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

होटल मालिक प्रतुल कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले होटल में खाने के बिल के पेमेंट को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था. रविवार रात इस पर समझौता भी हो गया था. इसके बावजूद देर रात मुकेश यादव, बाबुल यादव, किशोर यादव और विक्रम दास एक वाहन से आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

होटल मालिक ने बताया कि हम लोग होटल के अंदर ही थे, जैसे ही गोली की आवाज सुनकर बाहर आए तब तक वे लोग भाग चुके थे. होटल मालिक ने यह भी बताया कि रात में ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, थाना प्रभारी के साथ मामले की जांच के लिए पहुंचे और लगभग 2:30 बजे तक जांच की. घटना सीसीटीवी में कैद है. उन्होंने बताया कि इस मामले में होटल मालिक द्वारा दिए गए आवेदन पर एफआईआर की गई है.

राधिका होटल के बाहर आपसी विवाद में गोली चलाने का मामला सामने आया है, इसमें जो भी दोषी हैं, उन सभी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी: पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.