Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख...

NDPS केस में पुलिस की बड़ी चूक, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

3

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ थाने में अगस्त माह में दर्ज एक विवादित एनडीपीएस प्रकरण में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने के आरोप में कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में तत्कालीन थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र पंवार, एसआई संजय प्रताप, एसआई साजिद मंसूरी, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र और आरक्षक दिलीप शामिल हैं।

यह कार्रवाई इंदौर हाईकोर्ट में 18 वर्षीय आरोपी युवक की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आए गंभीर तथ्यों के बाद की गई। युवक पर 2 किलो 700 ग्राम अफीम रखने का आरोप लगाया गया था। जमानत सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को सबूत के तौर पर पेश किया।

सीसीटीवी फुटेज में सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों को युवक को बस से उतारते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हुए।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी यह स्वीकार किया कि मामले में कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया था। इसी आधार पर पुलिस विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मल्हारगढ़ थाना देशभर में 9वां स्थान प्राप्त कर चुका था, लेकिन इस मामले ने थाने की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.