Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी शामिल

37

चंडीगढ़ :  शिक्षा विभाग ने फिर स्कूलों को मिड डे मील के बारे में निर्देश जारी किए हैं। जिसमें विद्यार्थियों को हफ्ते में दो बार मिल्क बार, दूध हफ्ते में दो दिन (200 एमएल प्रतिदिन ), पिन्नी रोजाना और खीर हफ्ते में एक बार दी जाएगी।

दरअसल विद्यालयों की ओर से बार-बार शिक्षा विभाग से इस मामले में मार्गदर्शन मांगा जाता था। विभाग ने अब जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को मिड डे मील के मैन्यू के बारे में अवगत करवाया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में सर्दियों के मैन्यू में भी बदलाव किया गया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब दोपहर के खाने में सोया खिचड़ी और मिस्सी रोटी को शामिल किया गया है। इन दोनों आइटम के अलावा दलिया, चावल, चना दाल खिचड़ी, मिस्सी परांठा-सब्जी, मीठे चावल, नमकीन दलिया, मेथी चावल और तिल-गुड़ के साथ साथ रागी-गेहूं के पूड़े भी दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.