Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व विधायक के भतीजे की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक रंजिश का शक

4

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के भतीजे की हत्या कर दी गई. परिवार के मुताबिक उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने विकास के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए. परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जालंधर के शिवाजी नगर में भाजपा नेता शीतल अंगूराल के 16 साल के भतीजे विकास का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. आरोपी कालू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. एक के बाद उस पर कई वार किए. भाजपा नेता अंगूराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया, जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था. उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

नशा करने वालों ने की भतीजे की हत्या

शीतल अंगूराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिश मंदा एरिया में हुआ है. इस कत्ल का कारण नशा हैइस एरिया में नशे का सामान सरेआम बिकता है. मेरे भतीजे का कत्ल भी नशा करने वाले लोगों ने ही किया है. मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था. मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है. अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की मौत हो गई है.

भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कालू नामक युवक के तौर पर हुई है. हमला करने वाले तीन लोग थे. दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है. अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है. शीतल का कहना है कि अभी सुबह में भतीजे को हंसते-खेलते छोड़कर गया था. घर जाकर क्या जवाब दूंगा. भाजपा नेता पूर्व विधायक ने ये भी बताया कि कालू नाम का ये युवक नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है.

आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम की गई गठित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि थाना पांच के अंतर्गत आने वाले एरिया में हत्या हुई है. हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा की हत्या क्यों हुई है. इसका कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी जांच चल रही है और जो भी जानकारी मिलेगी. वह आपके साथ शेयर की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.