Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड पुलिस के आठ अफसरों को मिला आईपीएस में प्रमोशन, अधिसूचना जारी

28

रांचीः राज्य पुलिस सेवा के आठ पुलिस अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन को लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना भारतीय पुलिस सेवा (Appointment by Promotion) Regulations, 1955 के प्रावधानों के तहत जारी की गई है.

इन अफसरों को मिला आईपीएस में प्रमोशन

  1. शिवेंद्र.
  2. राधा प्रेम किशोर.
  3. मुकेश कुमार महतो.
  4. दीपक कुमार.
  5. मंजरुल होदा.
  6. राजेश कुमार.
  7. रौशन गुड़िया.
  8. श्रीराम समद.

तीन अफसरों को प्रोविजनली किया गया शामिल

इस प्रमोशन लिस्ट में शामिल तीन नामों शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो के नाम शामिल किए गए हैं. इन तीनों अधिकारियों को फिलहाल “प्रोविजनली” शामिल किया गया है, अर्थात उन पर लंबित किसी भी आपराधिक या विभागीय मामले की जांच पूरी होने और राज्य सरकार से उपयुक्तता प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही अंतिम नियुक्ति की जाएगी.

इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि चयन सूची में नाम आने के बाद भी नियुक्ति तभी होगी जब UPSC की औपचारिक अनुशंसा, राज्य सरकार की सतर्कता/ईमानदारी प्रमाणित रिपोर्ट और सभी लंबित प्रकरणों के निपटारे के बाद अंतिम आदेश जारी होगा.

दिसंबर महीने में हुई थी बैठक

गृह मंत्रालय के द्वारा जारी अधिसूचना में यह बताया गया है कि संघ लोक सेवा आयोग ने 8 दिसंबर 2025 को बैठक कर वर्ष 2022 और 23 की चयन सूची को अपनी स्वीकृति प्रदान की है. अधिसूचना में बताया गया है कि झारखंड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम को चयन सूची में शामिल किया गया है. जिन्हें आईपीएस में पद्गति के बाद झारखंड कैडर में रिक्त पड़े आठ पदों पर नियुक्त किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.