Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ... Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ...

खूंटी में जंगली हाथियों का कहर, महिला को कुचलकर मार डाला, फसलों को भी किया बर्बाद

26

खूंटी: जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मार डाला. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था. आवाज सुनकर मरियम कोंगाड़ी जब बाहर निकलीं तो हाथियों ने उस पर हमला कर दिया. जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के परिजनो को दी गई सहायता राशि

सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आसपास के खेतों में रखे धान को बर्बाद कर जंगल की ओर लौट चुका था. मृतका, क्षेत्र के पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी थीं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी.

वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों से अपील है कि वे देर रात खेत-खलिहानों में जाने से बचें और किसी भी हाथी या इस प्रकार की सूचना मिले तो तत्काल इसकी जानकारी विभाग को दें. इधर, कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत के लापा गांव में हाथियों के झुंड ने सरकारी स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी और अंदर रखे दोपहर भोजन (MDM) के लिए चावल व आलू को खा लिया. हाथियों ने स्कूल का अनाज भी बर्बाद कर दिया.

क्षेत्र में मौजूद है 14 हाथियों का झुंड

स्थानीय मुखिया पूनम बरला ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगभग 14 हाथियों का झुंड क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, जो लगातार खेतों और खलिहानों को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने वन विभाग से हाथियों को उनके कॉरिडोर की ओर भेजने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.