Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

जहरीला धुआं या कुछ और? महीदपुर गर्ल्स हॉस्टल में 15 छात्राएं अचानक बीमार, सभी को गले में जलन

8

उज्जैन : जिले के महीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की 15 से अधिक छात्राएं अचानक बुरी तरह बीमार हो गईं. यहां फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली सभी छात्राओं को अचानक गले व आंखों में तेज जलन, खांसी व उल्टी की शिकायत होने लगी. छात्रावास का माहौल अचानक खौफनाक मंजर में बदलने लगा, जिसे देख अन्य छात्राओं व स्टाफ भी घबरा गया. आनन फानन में स्टाफ ने सभी बीमार छात्राओं को महीदपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां कई छात्राओं को 2 घंटे तक उल्टियां होती रहीं.

खिड़की से हॉस्टल में घुसा जहरीला धुआं?

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर महीदपुर थाना पुलिस टीम, क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिनेश जैन, SDM अजय हिंगे, SDOP जेंडेन लिंगर जप्पा व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे. डॉक्टर व हॉस्पिटल स्टाफ छात्राओं का उपचार करने में जुट गया लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर छात्राओं को क्या हुआ. कुछ छात्राओं ने खिड़की से अंदर आए जहरीली धुएं की बात की. हालांकि, देर रात SDM अजय हिंगे ने बताया कि उपचार के बाद ही स्तिथी स्पष्ट हो पाएगी.

कई छात्राओं को देना पड़ा ऑक्सिजन सपोर्ट

एसडीएम अजय हिंगे ने अधिक जानकारी देते हुए कहा, ” कुल 15 बालिकाएं बीमार हुईं, जिसमें से 11 बालिकाओं को अलग वार्ड में व बाकी 4 को अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है. जिन्हें ज्यादा समस्या थी. फिलहाल सभी स्वस्थ हैं, हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ है. बालिकाओं के अनुसार खिड़की से धुंआ आया. घटना रात करीब 8:30 बजे से 9 बजे के बीच की है. मौके पर अस्पताल के डॉ. के अलावा अन्य डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी के लिए बुलाया है. जिन बच्चों के लिए ऑक्सिजन की जरूरत थी, उन्हें ऑक्सिजन दिया गया है.

150 करीब छात्राएं, 15 की हालत बिगड़ी

अस्पताल पहुंचीं अन्य छात्राओं व हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि रात में छात्रावास के बाहर दशहरा मैदान से कुछ गाड़िया निकल रही थीं. खिड़की में धुआं भी गाड़ियों के निकलने के बाद ही आया. कैंटीन में कार्यरत महिला ने कहा, ” जैसे ही चिल्लाने की आवाज आई तो मैं भाग कर छात्रावास की पहली मंजिल पर गई और सबको सूचना दी. यहां करीब 150 छात्राएं रहती हैं, इनमें से 15 बीमार हुई जिनका उपचार चल रहा है.”

विधायक दिनेश जैन मौके पर

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन मौके पर पहुंचे और बालिकाओं व स्टाफ से चर्चा की. बालिकाओं ने खिड़की से जहरीले धुएं का जिक्र किया. इसपर विधायक ने कहा, ” किसी असामाजिक तत्व ने ये हरकत जानबूझकर की होगी तो उसे बक्शा नहीं जाएगा. पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं. बच्चियों को भी उपचार मिल रहा है सभी सुरक्षित हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.