Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

सिगरेट पीने वालों के लिए खतरे की घंटी! होंठ काले होने का कारण सिर्फ खूबसूरती नहीं, स्पेशलिस्ट ने बताया इससे होने वाले अन्य बड़े नुकसान

5

सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा बना रहता है. फिर भी इसकी लत कुछ लोगों को इस कदर होती है कि वे किसी बात का ख्याल नहीं करते. सेहत के लिए खतरा सिगरेट क्या हमारे होंठों को भी काला बनाती है. अक्सर लोगों में ये सवाल बना रहता है. सिगरेट को खत्म करते वक्त गर्म होने की वजह से होंठों की स्किन पर जलन महसूस होती है. क्या इस वजह से होंठ डार्क होने लगते हैं. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट के जरिए हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं. स्मोकिंग से फेफड़ों के कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है. भारत के अधिकतर क्षेत्रों में प्रदूषण का बढ़ा हुआ स्तर परेशान कर रहा है और इस बीच सिगरेट पीना अपने लिए खुद खतरा पैदा करने जैसा है.

डब्ल्यूएचओ जैसे बड़े हेल्थ इंस्टिट्यूट भी इसे सेहत के लिए बड़ा खतरा बता चुके हैं. एनसीबीआई के एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत का कारण तंबाकू बनती है. खैनी से सिगरेट तक कई तरीकों से तंबाकू का सेवन किया जाता है. तंबाकू की वजह से मौतों का ये आंकड़ा गंभीर चिंता को दर्शाता है. वैसे हम यहां सिगरेट से होंठ काले होते हैं या नहीं ये आपको बताने जा रहे हैं. जानें….

सिगरेट से होंठों का काला पड़ना!

मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंटडर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मंजू खेसारी का कहना है कि हां सिगरेट यानी स्मोकिंग करने से हमारे होंठ डार्क हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें निकोटिन होता है जो हमारे होंठों की स्किन में डिपॉजिट हो जाता है जिससे पिगमेंटेशन की शिकायत होने लगती है. इसके अलावा चेन स्मोकिंग से स्किन पर हीट जनरेट होती है और उससे भी डार्कनेस का डर बना रहता है. डॉ. मंजू का कहना है कि ऐसे में मेलेनिन का ओवर प्रोडक्शन होता है. वहीं स्मोकिंग से कार्बन मोनोऑक्साइड रिलीज होती है जो कि ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सप्लाई को कम करती है. ये भी एक कारण होता है कि स्मोकिंग से होंठों पर डार्कनेस बढ़ने लगती है. एक्सपर्ट ने बताया कि सिगरेट को लगातार पीने की वजह से होंठ ड्राई भी होने लगते हैं. साथ ही इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम न किया जाए तो पिगमेंटेशन की दिक्कत बढ़ जाती है.

डॉ. मंजू खेसारी का कहना है कि जब क्रिएटिन बिल्ड होता है और ऐसे में स्किन रफ का खतरा बनने लगता है. इसके अलावा स्मोकर्स जब भी धूप के कॉन्टेक्ट में आते हैं तो निकोटिन की वजह से उनकी स्किन का नेचुरल डिफेंस सिस्टम काम कम करता है जिस वजह से भी खासतौर पर होंठों पर डार्कनेस बढ़ने लगती है.

ऐसे करें होंठों की स्किन को रिपयेर

डॉ. मजू का कहना है कि होंठों की स्किन को रिपेयर करने के लिए जब भी बाहर जाएं तो एसपीएफ लिप बाम लगाएं. स्किन को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखने की कोशिश करें. इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स अच्छे हैं लेकिन स्किन को नेचुरली हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन करें. साथ ही रोजाना नारियल पानी और फलों का सेवन जरूरी है. स्किन को ग्लोइंग बनाने में विटामिन सी अहम रोल निभाता है. आप सर्दी के फल संतरा और अमरूद को खाकर इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स का इंटेक नेचुरली करें तो ये बहुत ही बेहतर होता है.

सिगरेट से कैसे बनाएं दूरी। How to avoid smoking or cigarette

  1. अगर आपको स्मोकिंग की लत ज्यादा है तो इसे दिन में कम करने की कोशिश करेंइसके लिए आप इमोशनल फीलिंग का सहारा ले सकते हैंअपने परिवार को ध्यान में रखेंऐसा करने से सिगरेट को नजरअंदाज करने में हेल्प मिलेगी.
  2. ऑफिस या फ्रेंड्स के साथ सिगरेट पीने के ज्यादा मन करता हैऐसी संगत से दूर रहें जहां आपका न चाहकर भी स्मोकिंग करने का मन करे.
  3. मार्केट में कई ऐसी दवाएं मिलते हैं जो निकोटिन की लत को कम करने में कारगर हैएक्सपर्ट की सलाह लें और इनका सेवन करना शुरू करें.
  4. खुद को बिजी रखना भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता हैजिन चीजों को करने में ज्यादा मजा आए उन्हें करें क्योंकि ऐसा करने से आपका स्मोकिंग से ध्यान हट सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.