Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का एकांतवास! 7 दिन तक दूर रहेंगे सबसे, ‘मेरा संन्यासी’ पुस्तक में किसकी जीवनी का खुलासा?

11

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी तीसरी पुस्तक ‘मेरा संन्यासी’ लिखने के लिए 7 दिसंबर से 7 दिवसीय एकांतवास पर रवाना हो गए हैं. महाराज ने धाम पर आयोजित दिव्य दरबार में भक्तों को जानकारी देते हुए बताया कि वे इस दौरान अपने दादा गुरु जी के गुरु ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ पूज्य संन्यासी बाबा के जीवन, उनकी साधना, तपस्या और दिव्य अनुभूतियों पर आधारित पुस्तक लेखन करेंगे.

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर महाराज अपने जीवन में इससे पहले दो पुस्तकें लिख चुके हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले दो सालों में एकांतवास के दौरान ही पूरा किया था. प्रथम पुस्तक ‘सनातन धर्म क्या है’ में महाराज ने सनातन धर्म की परिभाषा, इसके ग्रंथ, उद्देश्य, कर्मकांड और जीवन जीने की सनातनी पद्धति का विस्तृत वर्णन किया है. द्वितीय पुस्तक ‘मल्टी-टैलेंटेड हनुमान’ हनुमान जी की भक्ति, साधना, शाबर मंत्र, सिद्ध प्रयोग और भक्तों के दिव्य अनुभवों को समर्पित है.

‘मेरा संन्यासी’ पुस्तक

यह पुस्तक हनुमान जी के प्रेरणादायी चरित्र को जीवन में उतारने का संदेश देती है. अब तीसरी पुस्तक ‘मेरा संन्यासी’ में बागेश्वर बाबा सन्यासी बाबा की जीवन यात्रा, उनके तप, चमत्कार, कृपा और एक पैर पर खड़े होकर सवा करोड़ हनुमान चालीसा पाठ जैसे अद्भुत प्रसंगों का वर्णन करेंगे. महाराज ने बताया कि सन्यासी बाबा को स्वयं हनुमान जी के दर्शन प्राप्त हुए थे. इन सभी दिव्य घटनाओं का संकलन इस नई पुस्तक में किया जाएगा.

एकांतवास पर गए बागेश्वर महाराज

यह पुस्तक संभवत आगामी कन्या विवाह महोत्सव या महाराज के जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. पिछली दोनों पुस्तकें विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जहां से भक्त लगातार इन्हें मंगा कर पढ़ रहे हैं. ‘मेरा संन्यासी’ पुस्तक के लिखने की जानकारी देते हुए बागेश्वर महाराज ने दरबार में बताया कि वह संन्यासी बाबा पर पुस्तक लिख रहे हैं. इसलिए वह 7 दिवसीय एकांतवास के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान वह कहां रहेंगे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.