Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर... MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ...

हरियाणा के इस शहर की सड़कें साढ़ें 4 करोड़ रुपए में होंगी चकाचक, लोगों को होगा फायदा

24

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां जर्जर पड़ी दो मुख्य सड़कों की जल्द कायाकल्प होगी। 4.53 करोड़ की परियोजना को परवान चढ़ाने के लिए मुख्यालय की ओर से प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति दे दी गई है और अब केवल टेंडर प्रक्रिया होने बाकी है। वहीं नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि 10 दिन के अंदर दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा।

बता दें कि नगर परिषद की ओर से काठमंडी व चरखी दरवाजा रोड की सूरत बदली जानी है। ये दोनों सड़कें लंबे समय से बहुत खराब हैं और स्थानीय लोग लंबे समय से इनके पुनर्निर्माण की मांग उठा रहे हैं। अब जाकर उनकी यह मांग स्वीकार हुई है। काठमंडी रोड का पुनर्निर्माण लाला लाजपतराय चौक से लेकर सैनीपुरा मोड़ तक कराया जाएगा। इस सड़क की लंबाई 480 मीटर रहेगी और निर्माण कार्य पर करीब 1.23 करोड़ रुपये लागत आएगी। चरखी दरवाजा क्षेत्र के जरिये पुराना शहर का लोहारू व महेंद्रगढ़ चौक रोड से जुड़ाव करने वाली सड़क पिछले करीब पांच सालों से कंडम पड़ी है।  अब नगर परिषद अधिकारियों की योजना की बात करें तो 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का 3.31 करोड़ से पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.