Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज से मिले विधायक देवेंद्र यादव, टाउनशिप मुद्दों पर की चर्चा, किराया बढ़ाने को बताया अमानवीय

22

दुर्ग: भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव ने बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज सी.आर. महापात्र से मुलाकात कर टाउनशिप से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंता जताई. विधायक ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन की ओर से रिटेंशन स्कीम के तहत टाउनशिप में रहने वाले लोगों को नोटिस भेजकर अचानक किराया वृद्धि करना पूरी तरह अमानवीय है.

फिर से विचार करे प्रबंधन: देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रबंधन को इस विषय पर फिर से संज्ञान लेते हुए तत्काल रोक लगानी चाहिए. साथ ही प्रभावित आम नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर समाधान निकालने की भी मांग की. लीज नवीनीकरण को लेकर भी विधायक यादव ने चर्चा की.

बीएसपी को जल्द से जल्द लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए. जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं निकल जाता, तब तक किसी भी आवंटित दुकान पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.- देवेंद्र यादव,विधायक भिलाई नगर

अस्पताल निजीकरण नहीं करने पर भी चर्चा: सेक्टर-9 अस्पताल को लेकर उठ रही निजीकरण की आशंकाओं पर भी विधायक ने प्रबंधन को आगाह किया. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल बीएसपी के 50 हजार से अधिक आश्रित कर्मचारियों और अधिकारियों की जीवनरेखा है. ऐसे में इसके निजीकरण की दिशा में सोचना भी उचित नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण की कोशिश की गई, तो वह गांधीवादी तरीके से कड़ा विरोध करेंगे.

बीजेपी सरकार के 2 साल पर क्या कहा: विधायक यादव ने कहा कि बीजेपी का दो साल बेमिसाल सिर्फ नारा है. पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसदों को अपनी बात रखने के लिए चिट्ठी और मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है, जो दर्शाता है कि सरकार में संवादहीनता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को दिल्ली से संचालित किया जा रहा है, जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.