Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

पीएम के प्रधान सचिव ने बीसीसीएल माइंस का किया भ्रमण, विस्थापितों से की बातचीत

24

धनबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा और पीएमओ डायरेक्टर पार्थिबन पी. ने धनबाद स्थित एना माइंस प्रोजेक्ट का भ्रमण किया. डीसी आदित्य रंजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे डेवलपमेंट के काम के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह पक्का करने की कोशिश की जा रही है कि बेघर हुए लोगों को सबसे अच्छी सुविधाएं, अलग-अलग स्कीमों का फायदा और रिहैबिलिटेशन के दौरान उनके अधिकार मिले ताकि उन्हें कोई मुश्किल न हो.

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने दिशा निर्देश दिए

इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने भी विस्थापित लोगों से बात की और चल रहे कार्यों, समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही रोजगार, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के प्रति विस्थापितों से जानने का प्रयास किया, ताकि उन्हें अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके. उन्होंने उपायुक्त आदित्य रंजन को बेलगड़िया टाउनशिप में रह रहे विस्थापितों को बेहतर से बेहतर व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उपस्थित लोगों ने आभार प्रकट किया

मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें 20 ई-रिक्शा वितरण को लेकर भी आभार प्रकट किया. प्रधान सचिव ने ई-रिक्शा पर बैठ कर उनकी हिम्मत बढ़ाई.

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने एना प्रोजेक्ट का जायजा लिया

इसके पूर्व मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने दुर्गापुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधान सचिव आईआईटी‌-आईएसएम के शताब्दी स्थापना सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इसका आयोजन आईआईटी-आईएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में होना है. मंगलवार को ही प्रधान सचिव ने एना प्रोजेक्ट का जायजा लिया और विस्थापितों से बातचीत की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.