Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड के कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में और सताएगी सर्दी, बरतें सावधानी

6

रांचीः झारखंड में मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम शुष्क है. ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर जारी है. कई जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे जा चुका है. उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के बाद ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम पारा में और गिरावट की संभावना है.

न्यूनतम पारा में आने लगी कमी

मौसम केंद्र द्वारा 3 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुमला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा हजारीबाग में 9.2 जबकि डाल्टनगंज का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं खूंटी में 10.1, लातेहार में 10.3 और लोहरदगा में 10.4 डिग्री रहा है. पिछले तीन दिनों में रांची के न्यूनतम पारा में 2 डिग्री की कमी आई है. यहां न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री रहा है. खास बात है कि पिछले तीन दिनों में ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की कमी आई है. फिलहाल 14 जिले ऐसे हैं जहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है. इस बीच सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

WEATHER IN JHARKHAND

आने वाले दिनों में 3-4 डिग्री तक कम हो सकता है पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान सुबह के वक्त धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा. लेकिन 7 दिसंबर से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम केंद्र ने संभावना जताई है कि 6 दिसंबर तक न्यूनतम पारा में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इसके बाद 7 और 8 दिसंबर को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इससे साफ है कि 8 दिसंबर तक सर्दी सताएगी.

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरुरी

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ऊनी और गर्म कपड़े पहने बिना घर से बाहर न निकलें. गुनगुना पानी पीने की जरूरत है. बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाव जरूरी है. सुबह के वक्त धुंध और कोहरे को देखते हुए बाइक या गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. बीपी बढ़ने, सिर में दर्द होने और दस्त या उल्टी होने पर फौरन चिकित्सक से मिलें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.