Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना के पॉश इलाके अगर नगर में 'काला कच्छा गिरोह' की दस्तक! घर की ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर, CCTV फु... गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना आगर में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेंगे 15 अगस्त 2026 , स्वतंत्रता दिवस को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम गंगापुर की उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्ष... पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय...

जमीन पर कब्ज़े की साज़िश! ससुर ने खोला बहू और आरोपी का चौंकाने वाला रिश्ता!

58

लुधियाना: जमीन हड़पने की कोशिश में अशलील व धमकी भरे सदेंश भेजने के आरोप में थाना हैबोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हैबोवाल कलां के रहने वाले गुरजीत सिंह के बयान पर गांव महादेव कलां गुरदासपुर के रहने वाले जसप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके व्हट्सअप पर उक्त आरोपी की तरफ से धमकियों से भरे व अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे, जिस कारण वह और उसका परिवार मानसिक तौर पर परेशान था। इस दौरान उसने अपने तौर पर जांच की तो उसे पता लगा उसकी पुत्रवधु के उक्त आरोपी जसप्रीत के साथ संबंध है। जसप्रीत उसकी पुत्रवधु के साथ मिल कर उसकी जमीन हड़पना चाहता है, इसके लिए वह उसे धमकियां वाले मैसेज भेजता है। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि उसे उक्त व्यक्ति से जान को खतरा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज किया है। सब-इंस्पैक्टर सुदर्शन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.