Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

शादी में गई मासूम का पानी से भरे टब में मिला शव, पहले भी ऐसे ही 2 बच्चों की हो चुकी मौत

50

पानीपत : पानीपत के नौल्था गांव में शादी वाले घर में 6 साल की बच्ची की मौत से मातम पसर गया। बारात चढ़ने वाली थी, तभी शादी में रोहतक से आई बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव शादी वाले घर के अंदर पानी से भरे टब में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिवार के कई लोगों को हिरासत में लिया है।

बड़ी बात यह है कि इस परिवार में इसी तरह डूबने से पहले भी दो बच्चों की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की बड़ी गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी सतीश वत्स बोले कि यह हत्या है या फिर हादसा। इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती, जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.