Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नशे में आग पर गिरा युवक, चेहरा झुलसा, दम घुटने से हुई मौत

18

गुड़गांव: शराब के नशे में धुत युवक कोयले की अंगीठी पर गिर गया। इस घटना में न केवल उसका चेहरा झुलस गया बल्कि उसकी दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मंजू लाल (19) के रूप में हुई। सुबह जब मृतक के मामा और उसके दोस्त ने फोन किया तो मंजू लाल ने फोन नहीं उठाया। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पाया कि मंजू लाल मुंह के भर अंगीठी पर पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई मंजीत ने बताया कि घटना सेक्टर-47 के मालिबू टाउन के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में हुई। यहां मंजू लाल किराए पर रहता था। कल रात को उसका दोस्त मंसूर अली उसके कमरे में आया था। दोनों ने ही पार्टी की थी और मंजू लाल को काफी नशा हो गया था। उन्होंने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई हुई थी। मंसूर अली के जाने के बाद मंजू लाल कमरा बंद कर अंगीठी के पास हाथ सेकने बैठ गया। बताया जा रहा है कि अत्याधिक नशे के कारण मंजू लाल अंगीठी में मुंह के भर गिर गया और उसका चेहरा झुलस गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.