Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गांव के विकास में बाधा बन रहा पंच, सरपंच समेत ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की

17

कबीरधाम : पंडरिया विकासखंड अंतर्गत कोयलारी कला गांव के सरपंच, उपसरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की है. ग्रामीणों ने गांव के ही पंच समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. कोयलारी सरपंच सारदा यादव का आरोप है कि गांव में स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को कुछ लोग जानबूझकर रोक रहे हैं. कार्य का विरोध करते हुए बार-बार विवाद और मारपीट की घटनाएं कर रहे हैं.

क्या है ग्रामीणों की शिकायत

जानकारी के अनुसार शासन ने अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से अमरदास बंजारे के घर से जयस्तंभ चौक तक नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया है. जैसे ही निर्माण सामग्री रेत और गिट्टी स्थल पर पहुंचाई गई, उसी समय वार्ड के पंच राजेश डहिरे, संतोष भास्कर, शत्रुघ्न भास्कर, भरत भास्कर और रौशन भास्कर ने कार्य रोकने का विरोध किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच पप्पू यादव मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गाली गलौच करके मारपीट की.

सरपंच की शिकायत का नहीं हुआ असर
सरपंच ने पहले दामापुर चौकी में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए. जब दोबारा काम शुरु किया गया तो आरोपियों ने फिर से विवाद शुरु किया. ग्रामीण अजबल निर्मलकर ने कहा किनाली निर्माण ग्रामीणों की आवश्यकता है. इस विकास कार्य में बाधा डालना पूरे गांव के साथ अन्याय है.

नाली बनाने की मांग को लेकर सभी ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे हैं. हमने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. गांव के विकास में बाधा बन रहे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए – अजबल निर्मलकर, ग्रामीण

वहीं इस मामले पर डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है.

आरोपी राजेश डहिरे के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और बलवा के मामले दर्ज हैं. प्रकरण की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी – कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाने में शिकायत की गई है.मौजूदा समय में सरपंच समेत ग्रामीणों ने एक और शिकायत दी है. मामले की जांच कर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.