Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

गर्ल्स कॉलेज में 3 छात्रों को छोड़ सब फेल, रिजल्ट देख दिमाग चकराया तो स्टूडेंट्स ने काटा गदर

35

सतना: शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को महाविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. वे विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. छात्राओं का आरोप है कि लगातार परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां की जा रही हैं. कभी पूरी क्लास को एक साथ फेल कर दिया जाता है तो कभी पूरी क्लास को एब्सेंट कर दिया जाता है. नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मार्कशीट हवा में लहराई और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का लगाया आरोप

सतना में स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं लगातार परेशान हैं. उनका आरोप है कि परीक्षा देने के बाद कभी एब्सेंट, कभी जीरो अंक, तो कभी प्रोमोटेड कर दिया जाता है. ये गड़बड़ी बीते 2-3 साल से हो रही है.

इसको लेकर जब वो महाविद्यालय प्रबंधन या प्राचार्य से बात करती हैं, तो उन्हें यूनिवर्सिटी की गलती बताकर किसी भी प्रकार की मदद से इंकार कर दिया जाता है. उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है. बता दें कि सतना शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबंद्ध है.

“एक साथ इतनी छात्राएं कैसे फेल हो सकती हैं”

छात्र नेता संध्या पांडेय ने बताया कि बीते दिन जारी परीक्षा परिणाम में बीएसी मैथ मेजर में 451 में से मात्र 3 छात्राएं पास हुईं बाकि सभी फेल हो गईं. पास हुई लड़कियों को ग्रेस लगाकर पास किया गया है. ऐसा कैसे हो सकता है कि इतनी लड़कियां एक साथ फेल हो जाएंगी. ये छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करके ग्रेजुएशन में आई हैं. अगर वो पढ़ने में इतनी ही कमजोर होती तो यहां तक पहुंच ही नहीं पाती.

परीक्षा परिणाम में भारी लापरवाही बरती जा रही है. पिछले कई सालों ये ऐसा हो रहा है. 2 साल पहले मेजर हिंदी में पूरी लड़कियों को फेल कर दिया गया था. शिकायत करने पर महाविद्यालय छात्राओं को विश्वविद्यालय भेज देता है. वहां जाने पर इन्हें वापस महाविद्यालय भेज दिया जाता है. छात्राएं लगातार इधर से उधर भटक रही हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है.”

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग

परेशान छात्राएं एबीवीपी के बैनर तले महाविद्यालय के गेट पर धरना पर बैठ गईं. छात्राओं ने महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर गहमागहमी भी हुई. मौके पर पहुंचे सतना एसडीएम राहुल सिलाडिया को छात्राओं ने एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की.

एसडीएम राहुल सीलडिया ने बताया कि “छात्राओं द्वारा रिजल्ट के संबंध में कुछ समस्या बताई गई. इसके अलावा उन्होंने महाविद्यालय में कुछ सुविधाओं की कमी भी बताई. महाविद्यालय प्रशासन से बात करके जल्द से जल्द इनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.