Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

टिकी रही ‘दे दे प्यार दे 2’: तीसरे वीकेंड में भी दर्शकों ने दिखाया प्यार, जानें अजय-माधवन की जोड़ी ने कितने करोड़ बटोरे

22

De De Pyaar De 2 Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में साल 2025 में रिलीज हुईं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. फिल्म की रिलीज को तीन वीकेंड पूरे हो चुके हैं. शुरुआत में तो ऐसा लगा था कि ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. लेकिन बीच में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. अब ये फिल्म औसत 1 करोड़ के आसपास हर दिन कमा रही है. लेकिन अभी भी फिल्म 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन तक नहीं पहुंच सकी है.

इस फिल्म के पहले पार्ट ने काफी अच्छी कमाई की थी और तबू के साथ अजय देवगन की जोड़ी रंग लाई थी. लेकिन इस फिल्म का दूसरा पार्ट कोई खास कमाल करता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म में पहले जैसा चार्म नहीं है. इसके कलेक्शन से ये साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का लेखा-जोखा कैसा है.

दे दे प्यार दे 2 ने कितने रुपए कमाए?

अजय देवगन की फिल्म ने पहले हफ्ते अच्छा कलेक्शन किया था और 51.1 करोड़ रुपए कमा लिए थे. लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली और फिल्म 16.4 करोड़ रुपए ही कमा सकी. फिल्म ने रिलीज के तीसरे वीकेंड में मात्र 3.60 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है. मतलब की फिल्म की कमाई में अब ज्यादा दम नजर नहीं आ रहा है. हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 23 करोड़ रुपए का रहा है.

वहीं फिल्म का 16 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.20 करोड़ रुपए का हो चुका है. इसके अलावा अगर फिल्म के 17वें दिन की कमाई के आंकड़े को मिला लिया जाए तो इसका कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए का रहा है. ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 107.60 करोड़ रुपए का हो चुका है जबकी अभी फिल्म का 17वें दिन का ओवरसीज कलेक्शन नहीं आया है.

दे दे प्यार दे 2 हिट या फ्लॉप?

दे दे प्यार दे 2 फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. फिल्म को शुरू में तो फैंस का काफी सपोर्ट मिला. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली और 17 दिनों में ये फिल्म अपना बजट रिकवर कर पाई. मगर इसी के साथ फिल्म के हिट होने की उम्मीद भी खत्म हो गई.

अब फिल्म के लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं होगी और इसके लिए एक दिन में 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना भी अब टेड़ी खीर होगा. ऐसे में फिल्म से अब ज्यादा उम्मीद लगाना बेईमानी होगी. वहीं इसकी तुलना में पहले पार्ट का कलेक्शन शानदार था और फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म ने अपने बजट से दुगना बताया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.