Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सीजन की सबसे ठंडी सुबह! दिल्ली में तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का, ठंड ने दी दस्तक, लोगों की बढ़ी परेशानी

13

दिल्ली में दिन और रात का तापमान तेजी से कम हो रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से कम दर्ज होने के बाद सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही. दिल्ली में सोमवार की सुबह का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. इसी के साथ राजधानी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. रविवार को औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में सबसे कम तापमान सफरदजंग और उसके आसपास के इलाकों में दर्ज किया गया, जो कि 5.7 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा पालम में 7.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 7.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है.

अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम था. नवंबर खत्म होते-होते आखिरी दिन महीने का का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान भी सबसे कम रहा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

आखिरी दिन 5 सालों में सबसे ठंडा

दिल्ली में रविवार का दिन पिछले 5 साल में नवंबर के महीने में सबसे ठंडा रहा. रात के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम रहा और मासिक औसत न्यूनतम तापमान.

मौसम विभाग ने बताया कि इस साल नवंबर तक शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.