Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR! राहुल और सोनिया गांधी पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने कहा- ‘मामला झूठा और निराधार’, राजनीतिक हमला

33

नेशनल हेराल्ड केस में पुलिस की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर नई FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस भड़क गई है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 9 लोगों और तीन कंपनियों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है. आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 2000 करोड़ की संपत्ति को महज 50 लाख में हड़पने की आपराधिक साजिश रची गई थी.

पुलिस की ओर से की गई नई कार्रवाई पर कांग्रेस के कई नेताओं ने हमला बोला है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “यह पूरी तरह से फर्जी केस है. हमारे वकीलों ने बार-बार कहा है कि कहीं भी मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं है और दूसरी बात, यह एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है, तो प्रॉफिट कहां से आएगा?”

संदीप ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से पॉलिटिकल मोटिवेटेड केस है और मुझे नहीं लगता कि इस केस का कोई बेसिस है. दिल्ली पुलिस ऊपर से आने वाले ऑर्डर को फॉलो करती है.

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को डराने की हो रही कोशिश – जयराम

वहीं इस मामले पर एक्स पोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश लिका, “मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार डराने-धमकाने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. जो खुद असुरक्षित और भयभीत होते हैं, वही दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं.” जयराम ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से झूठा और निराधार है. साथ ही कहा की आखिर में न्याय की ही जीत होगी.

नेशनल हेराल्ड केस

नेशनल हेराल्ड केस एक लंबे समय से चल रहा विवादास्पद मामला है, जो 1938 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है. इसने एक बार चर्चाओं में आकर राजनीतिक मोड़ ले लिया है.

यह अखबार कांग्रेस पार्टी से गहराई से जुड़ा हुआ था और इसके प्रकाशन का जिम्मा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नामक कंपनी के पास था. AJL के पास दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि शहरों में करीब 2 हजार करोड़ मूल्य की संपत्तियां थीं. जिनपर आरोप है उसे वह महज 50 लाख में दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.