Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बारात निकलने से पहले युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप

13

रांची: जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को नितेश पांडेय नाम के एक युवक ने अपनी बारात निकलने से पहले सुसाइड कर लिया. नितेश के परिजनों ने इसके लिए पुलिस और एक युवती को जिम्मेदार ठहराया है. रांची एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर 5 में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई. बारात निकलने से पहले दूल्हे की आत्महत्या से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया. दरअसल, नितेश पांडेय नामक युवक जो रेलवे में कार्यरत था, उसकी शनिवार को शादी थी, लेकिन इससे पहले ही किशोरगंज से रोड नंबर 05 स्थित नितेश पांडेय ने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली. नितेश के आत्महत्या को लेकर परिजनों ने सुखदेव नगर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. परिजनों में पुलिस को लेकर आक्रोश है. परिजनों ने आत्महत्या की वजह पुलिस प्रताड़ना बताया है.

यौन शोषण का आरोप और फिर पुलिस ने किया परेशान

नितेश के भाई नीरज पांडेय ने बताया कि 26 नवंबर को उसका तिलक था. इसी बीच प्रियंका नाम की एक लड़की ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाकर केस कर दिया. थाना से बिना किसी जांच के नितेश को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उसे छोड़ने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियो को मैनेज करने के नाम पर दस लाख रुपये भी वसूले गए.

भाई नीरज पांडेय ने बताया कि थाने के मुंशी परशुराम कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करता था. कभी सिटी, एसपी तो कभी कोतवाली डीएसपी के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी. थाने से छोड़ने के बावजूद आरोप लगाने वाली लड़की उसे बहुत परेशान कर रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.

रात 12 बजे शव उठा

पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी रांची ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. नितेश की मौत को लेकर सुखदेव नगर में शनिवार की देर रात तक हंगामा होता रहा. परिजनों और मोहल्ले वालों का आक्रोश पुलिस के प्रति बहुत ज्यादा था. रविवार को अब नितेश का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया जाएगा.

जांच के आदेश

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि मामले में अगर किसी भी पुलिस वाले की भूमिका पाई जाएगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं, उस पर गहनता से जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.